{"_id":"5979db7f4f1c1bcb168b46aa","slug":"fir-against-bjp-mla-anurag-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की कॉशनमनी हड़पने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों की कॉशनमनी हड़पने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
अनुराग सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंटल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों की कॉशनमनी भाजपा एमएलए ने हड़प ली। विजिलेंस में छात्रों ने इसकी शिकायत की। जिस पर जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने केबाद विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को पीजीआई थाने में केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में कद्दावर मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके ओमप्रकाश सिंह के बेटे वह चुनार से विधायक अनुराग सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को सरकारी धन को लाभार्थियों तक न पहुंचाने की साजिश रचने और रकम हड़पने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विजिलेंस इंस्पेक्टर डीएस राठौर ने पीजीआई थाने में तहरीर दी। जिसके मुताबिक सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस के अध्यक्ष अनुराग सिंह, लेखा प्रबंधक पंकज कुमार ब्यास और क्लर्क सुधीर शर्मा ने मिलकर छात्रों के कॉशनमनी की मोटी रकम हड़प ली। कॉलेज के नौ छात्रों ने इसकी शिकायत शासन से की थी।
विज्ञापन
जिस पर विजिलेंस टीम ने जांच किया। मामला सही पाने पर दोषी एमएलए केखिलाफ केस दर्ज कराया है। विजिलेंस टीम के हिसाब से इस मामले में करीब 44 लाख रुपए का गबन किया गया है। कॉलेज के सभी रिकार्ड जांच करने के बाद गबन की यह रकम करोड़ों में जा सकती है।
इनकी हड़पी कॉशनमनी
छात्र--रकम
आशीष कुमार--824000
प्रवीण कुमार--412000
प्रेरणा चौधरी--618000
प्रमिला सिंह--412000
धनंजय सिंह--412000
पारिजात सिंह--412000
सौरभ तिवारी--412000
विपिन सिंह--412000
अपरमिता सक्सेना--412000