{"_id":"448e89f2b88022c6c8735afa2ba2293c","slug":"fir-against-3-people-for-circulating-intimate-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्सएप पर डाला दोस्त के निजी पलों का वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाट्सएप पर डाला दोस्त के निजी पलों का वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Dec 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती के निजी पलों का वीडियो वाट्सएप और यू-ट्यूब पर डालने के आरोप में तीन युवकों पर आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपती के परिचित हैं। तीनों की तलाश की जा रही है। दरोगा कैलाश चंद्र ने बताया कि आशियाना के सेक्टर आई निवासी पीड़ित युवक वर्ष 2011 में बरेली में नौकरी करता था।
उस दौरान आशियाना क्षेत्र के रितेश भटनागर, राहुल टंडन और आलोक जैन अक्सर उसके घर आते-जाते थे।
युवक का आरोप है कि इन लोगों ने चोरी-छिपे मोबाइल फोन से युवक और उसकी पत्नी के निजी पलों का वीडियो बना लिया। तीनों ने यह वीडियो वाट्सएप और यू-ट्यूब पर डाल दिया।
विज्ञापन