फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fight on sweet shop in lucknow for 500 change

पुराने नोट के बदले छुट्टा ने देने पर मिठाई वाले को जमकर पीटा

Mon, 14 Nov 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Nov 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
fight on sweet shop in lucknow for 500 change
डेमो प‌िक

लखनऊ में एक मिठाई की दुकान पर पुराने 500 के नोट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दुकानदार का आरोप है क‌ि खस्ता लेने आए लड़कों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


डालीगंज ‌इलाके के रहने वाले संजय सिंह की फैजाबाद रोड पर नन्हे स्वीट्स के नाम से दुकान है। संजय ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे चार लड़के उसकी दुकान पर आए। उन्होंने चार खस्ते लिए और बदले में पांच सौ का पुराना नोट दिया।
विज्ञापन


संजय ने जब ये नोट लेने से ‌इंकार किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। संजय के बताया, मैंने उनसे 500 रुपये लेकर रख लिए और कहा क‌ि 40 रुपये लेकर आना और 500 रुपये ले जाना। इस पर चारों चले गए लेकिन कुछ देर बाद 40-50 लड़के लेकर आए और मुझे लात-घूंसों और रॉड से सिर पर मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया क‌ि लड़कों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की और कहा क‌ि दोबारा आएंगे और पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed