{"_id":"582990c14f1c1be0438fde27","slug":"fight-on-sweet-shop-in-lucknow-for-500-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट के बदले छुट्टा ने देने पर मिठाई वाले को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने नोट के बदले छुट्टा ने देने पर मिठाई वाले को जमकर पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Nov 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एक मिठाई की दुकान पर पुराने 500 के नोट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दुकानदार का आरोप है कि खस्ता लेने आए लड़कों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
डालीगंज इलाके के रहने वाले संजय सिंह की फैजाबाद रोड पर नन्हे स्वीट्स के नाम से दुकान है। संजय ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे चार लड़के उसकी दुकान पर आए। उन्होंने चार खस्ते लिए और बदले में पांच सौ का पुराना नोट दिया।
विज्ञापन
संजय ने जब ये नोट लेने से इंकार किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। संजय के बताया, मैंने उनसे 500 रुपये लेकर रख लिए और कहा कि 40 रुपये लेकर आना और 500 रुपये ले जाना। इस पर चारों चले गए लेकिन कुछ देर बाद 40-50 लड़के लेकर आए और मुझे लात-घूंसों और रॉड से सिर पर मारा।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि लड़कों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की और कहा कि दोबारा आएंगे और पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।