{"_id":"4cd04e0df00ba61d336aa3b7b5c9774a","slug":"fifteen-million-gold-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर कोई लेकर उतरा सवा करोड़ का सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर कोई लेकर उतरा सवा करोड़ का सोना
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2013 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से डिपार्टमेंट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने शुक्रवार रात दो लोगों को दबोच कर चार किलो सोना बरामद किया है।
विज्ञापन
इस सोने की कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उधर, चर्चा है कि पकड़े गए युवकों के पास से भारी मात्रा में कैश भी मिला है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो डीआरआई टीम ने शुक्रवार रात आठ बजे घेराबंदी करके दो लोगों को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वे पोर्टिको में वाहन आने की राह देख रहे थे।
विज्ञापन
डीआरआई टीम ने यह सब इतनी फुर्ती से किया कि एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों एवं अन्य जांच एजेंसियों को हवा तक नहीं लग सकी।
टीम दबोचे गए युवकों को लेकर सीधे गोमतीनगर स्थित दफ्तर पहुंची और पूछताछ का सिलसिला शुरू किया।
इस सिलसिले में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि डीआरआई ने एयरपोर्ट से अजय कुमार एवं उमेश कुमार को हिरासत में लिया है।
दोनों दिल्ली से फ्लाइट द्वारा लखनऊ आए थे। इनके पास से दो-दो किलो वजन के सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। चर्चा यह भी कि अजय और उमेश के पास लाखों रुपये कैश भी मिला है।
डीआरआई दोनों से पूछताछ कर रही है। इसी साल आठ अगस्त को इंटेलीजेंस टीम ने तजिन्दर, परमिन्दर, वरिन्दर को अमौसी एयरपोर्ट से पांच किलो से अधिक सोने के साथ गिरफ्तार किया था।