फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father killed his son

शर्मनाक: शराबी बाप ने दुधमुंहे बच्चे को फर्श पर पटका, मौत

Wed, 07 Aug 2013 09:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
father killed his son

हुसैनगंज के वीरनगर खटिकाना मोहल्ले में एक शराबी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने एक माह के मासूम बच्चे को फर्श पर पटक कर मार डाला।

विज्ञापन


दरअसल नशे में धुत पिता बच्चे को हवा में उछाल रहा था। पत्नी के मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर युवक ने गुस्से में बच्चे को जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज राम प्रदीप यादव के मुताबिक कबाड़ का काम करने वाला अजीत कनौजिया पत्नी रानी के साथ हुसैनगंज के वीरनगर खटिकाना में झोपड़ पट्टी डालकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के चार साल बाद रानी ने एक माह पहले बेटे कृष्णा को जन्म दिया था। पुलिस के मुताबिक दंपती शराब पीने के आदी हैं।

रोजमर्रा की तरह अजीत सोमवार शाम साढ़े छह बजे काम खत्म कर शराब पीकर घर लौटा। वह अपने एक माह के बच्चे को खेला रहा था।

इस दौरान उसने बच्चे को हवा में उछालना शुरू कर दिया। इसको लेकर रानी ने विरोध जताया लेकिन अजीत नहीं माना। गुस्से में रानी एक डंडा निकाल लाई और उसे ऐसा करने से मना किया।

इस पर दोनों में जमकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अजीत गुस्से में इस कदर पागल हो गया कि उसने मासूम बच्चे को फर्श पर पटक दिया।

रानी ने खून से लथपथ बच्चे को उठाया और मोहल्ले वालों की मदद से उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

उधर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed