फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father killed girl child

बेटी का रोना नहीं हुआ बर्दाश्त, बाप ने ली जान

Tue, 29 Jul 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
father killed girl child

डेढ़ साल की बेटी का रोना पिता के कानों को इतना चुभा कि उसने बेटी का गला दबाकर उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये वारदात लखनऊ से सटे जिले बहराइच के पयागपुर के इमलियागंज मातादीनपुरवा गांव में सोमवार सुबह हुई।



गांव निवासी रामकरन मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। सोमवार सुबह वह घर में बैठा था। पत्नी गुड्डी उर्फ गुड़िया बर्तन साफ कर रही थी।

इसी दौरान चारपाई पर सो रही उसकी बेटी शिवानी (डेढ़ वर्ष) जोर-जोर से रोने लगी। पति रामकरन ने बेटी को पहले चुप कराने का प्रयास किया लेकिन जब वह चुप न हुई तो पिता ने गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी।
विज्ञापन


मां लौटी तो देखा कि बेटी मृत पड़ी थी और पति वहां बैठा था। गुड्डी चीखने लगी, जिस पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

गुड़िया बेटी के शव को गोद में लेकर थाने पहुंच गई। यहां उसने पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

गुड़िया की तहरीर पर रामकरन के खिलाफ बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed