{"_id":"7c80085cbaed0b021390c82aebe8923f","slug":"father-beats-daughters-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SMS से बात, मुलाकात पर पड़ी लात और पहुंचे हवालात!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
SMS से बात, मुलाकात पर पड़ी लात और पहुंचे हवालात!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
पारा क्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व सहपाठी को मोबाइल पर एसएमएस कर घर के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद युवती के पिता ने साथियों की मदद से युवक की पिटाई की और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने ले गए।
विज्ञापन
कई घंटे पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक, ऐशबाग इलाके में रहने वाले युवक को उसकी पूर्व सहपाठी ने एसएमएस भेजा।
दोनों में मोबाइल पर बात शुरू हुई और युवती से मुलाकात के लिए युवक तय स्थान पर जा पहुंचा। परिवारीजनों को इसकी भनक लग गई थी।
उन्होंने युवती का पीछा किया और मुलाकात करने आए युवक को पकड़कर पीटते हुए पारा थाने ले गए और बेटी को मोबाइल पर कॉल करके छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पूरा मामला समझने के बाद पुलिस ने समझौता करा मामला रफादफा कर दिया।