पिता ने बेटियों के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, ट्रेन के आगे कूदी बेटी ने गंवा दिया पैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की हैवानियत से तंग आकर एक युवती ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसका बायां पैर कट गया। वहीं उसकी दो अन्य बहनें हादसे से सहम कर कूदने की हिम्मत नहीं कर सकीं।
जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होता देख युवती को ट्रॉमा भेजा गया है। तीनों बहनों ने पिता पर अश्लील हरकतें, रेप के प्रयास और आए दिन मारपीट करने का आरोप जड़ा है। पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी ने तीन शादियां की है जिससे उसके 11 औलादें हैं।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन सगी बहनें पिता की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। फैजाबाद पैसेंजर के आगे बड़ी बहन ने छलांग लगा दी जिससे उसका बांया पैर कटकर अलग हो गया।
बहन की हालत देख दो अन्य बहनें डर कर नहीं कूदी। वहां मौजूद लोगों ने घायल युवती को एंबुलेंस से सीएचसी मथुरा नगर पहुंचाया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस पूछताछ में घायल युवती ने पिता पर प्रताड़ित करने व 16 वर्षीय छोटी बहन के साथ दुराचार की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती की हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. अजय सिंह ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है।
तीनों बहनों ने खुले आसमान के नीचे गुजारी दो रातें
घायल युवती का आरोप है कि बीते 18 अप्रैल को पास के गांव में शादी में वह बहनों के साथ गई थी। शादी से लौटने में देर होने पर पिता ने तीनों की पिटाई कर घर से भगा दिया था। दो रात तीनों ने दादी के घर के बाहर छप्पर के नीचे काटी।
आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वह घर के अंदर गई तो पिता ने डंडे से तीनों की फिर पिटाई कर दी। आए दिन मारपीट व घिनौनी हरकतों से तंग आकर तीनों बहनों ने आत्महत्या करने की ठानी।
आरोपी पिता रचा चुका है तीन शादी
उसके बाद दूसरी शादी की जिससे दो बच्चे थे वह भी घर छोड़कर चली गई। अब तीसरी पत्नी के साथ फैजाबाद में रह रहे हैं, जिससे भी तीन बच्चे हैं।