फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmer suicide because of loan.

मौसम बना दुशमन, खुदकुशी की

Fri, 17 Oct 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide because of loan.

रामकोट थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान किसान बलराम पांडेय ने फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर तीन बैंकों का करीब तीन लाख रुपये कर्ज था।

विज्ञापन


इससे वह तनाव में था। पिछले दो साल की तरह इस बार भी मौसम की वजह से फसल खराब होने के बाद वो बेहद परेशान था।

इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटका मिला।

परिवारीजनों ने बताया कि बलराम बुधवार शाम खेतों की तरफ गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू हुई तो उनका शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।

बलराम की पत्नी उर्मिला देवी व पुत्र अवनीश ने बताया कि बलराम ने करीब दो वर्ष पूर्व स्टेट बैंक व एक अन्य बैंक से करीब तीन लाख रुपये का कर्ज लिया गया था।

विज्ञापन

इस साल भी दगा दे गया मौसम

farmer suicide because of loan.

इसमें से डेढ़ लाख रुपये मां रामदुलारी देवी के नाम पर था। अवनीश ने बताया कि उसके पिता के पास महज 10 बीघा खेती है। दो साल से मौसम की मार के चलते कर्ज चुकाने भर अनाज भी पैदा नहीं कर सके थे।

इस बार बेहतर फसल की उम्मीद थी, लेकिन मौसम फिर दगा दे गया। इससे पिताजी अक्सर तनाव में रहते थे। परिवार का कहना है कि कर्ज के लिए बैंक ने कोई दबाव नहीं बनाया।

रामकोट थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया परिवार ने मौखिक रूप से कर्ज की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed