फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake training institute was running in railway coloney in Lucknow.

उत्तर रेलवे की इमारत में फर्जी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का पर्दाफाश, नौकरी की आस में ट्रेनिंग ले रहे थे 25-30 युवा

Sun, 04 Apr 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Apr 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
fake training institute was running in railway coloney in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में शनिवार को चारबाग स्टेशन के पीछे रेलवे कॉलोनी की पुरानी इमारत में फर्जी रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चलाए जाने का पर्दाफाश हुआ है। रेलवे की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगने वाले गैंग का मास्टरमाइंड इस इंस्टीट्यूट को लगभग सात महीने से चला रहा था। गुजरात के एक बेरोजगार युवक की शिकायत पर राजकोट की क्राइम ब्रांच व पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की टीम ने शनिवार को आरोपी अटल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य सोमेन बर्मा ने बताया कि राजकोट के युवक को गैंग ने मोटी रकम वसूलकर ट्रेनिंग के लिए लखनऊ बुलाया था। ट्रेनिंग के दौरान ठगी का अंदेशा होने पर वह युवक राजकोट लौट गया और वहां धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। इस पर राजकोट की क्राइम ब्रांच टीम सप्ताह भर पहले लखनऊ आई थी। पांच दिन पहले गैंग के मास्टरमाइंड हिमांशु पांडेय को लखनऊ में ही दबोच लिया गया था।
विज्ञापन


हिमांशु देवरिया के ग्राम पिपराइच, थाना रामपुर कारखाना का रहने वाला है और यहां सुशांत गोल्फ सिटी के अलकनंदा इंक्लेव में रहता था। उसी की निशानदेही पर शनिवार को अटल त्रिपाठी निवासी अलीनगर सुनहरा, थाना कृष्णानगर को गिरफ्तार करके बरोजगारों से ठगी के सात लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर ली थी रेलवे कॉलोनी की इमारत

डीसीपी मध्य ने बताया कि अटल के पिता रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। इससे अटल को चारबाग स्टेशन के पीछे उत्तर रेलवे की जर्जर पड़ी एक इमारत किराए लेने में मदद मिली। इस इमारत का किराया 20 हजार रुपये प्रति माह था। इसके बाद हिमांशु पांडेय की मदद से इस इमारत की मरम्मत कराकर उसमें फर्जी रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला गया। लेकिन रेलवे के अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी तक को इसकी भनक नहीं लगी।

नौकरी की आस में ट्र्रेनिंग ले रहे थे 25-30 युवा
पुलिस के मुताबिक वर्तमान में इस फर्जी रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लगभग 25-30 युवक प्रशिक्षण ले रहे थे। गैंग ने मोटी रकम वसूल कर उन्हें रेलवे में बड़ी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। सूत्रों का कहना है कि ठगी के शिकार हुए ये युवा जल्द ही धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed