{"_id":"97df6b51bcf68d5f994f3d39f4cbece7","slug":"failing-to-appear-in-court-to-issue-arrest-warrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में हाजिर न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में हाजिर न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना दुराचार कांड के आरोपी गौरव शुक्ला के कोर्ट में हाजिर न होने पर अपर जिला न्यायाधीश एसपी कुशवाहा ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए कहा कि आरोपी न तो स्वयं ही कोर्ट में हाजिर है और न ही उसकी ओर से कोई हाजिरी माफी की अर्जी ही दी गई है।
गौरतलब है कि आशियाना सामूहिक दुराचार कांड के आरोपी गौरव शुक्ला को बालिग घोषित करते हुए किशोर न्याय बोर्ड ने मामले की सुनवाई के लिए पत्रावली को सत्र न्यायाधीश के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं गौरव शुक्ला की ओर से उसे किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बालिग घोषित किए जाने केआदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई थी।
जिला न्यायाधीश ने गौरव शुक्ला की निगरानी याचिका तथा मामले की सुनवाई के लिए पत्रावली को एडीजे प्रथम की कोर्ट में भेज दिया था। शुक्रवार को दोनों ही मामलों में सुनवाई की जानी थी।
विज्ञापन
लेकिन दुराचार मामले की सुनवाई के समय कोर्ट में न तो गौरव उपस्थित था न ही उसकी हाजिरी माफी की अर्जी ही दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने आरोपी गौरव शुक्ला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश जारी किया।
वहीं किशोर न्याय बोर्ड के बालिग घोषित करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका में आरोपी गौरव शुक्ला की ओर से न केवल हाजिरी माफी की अर्जी ही दी गई बल्कि स्थगन की भी अर्जी दी गई।