{"_id":"6ac4e2a60d875766b20142db","slug":"accused-of-firing-at-a-youth-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155015-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, तमंचा बरामद, पुलिस ने जेल भेजा
- घटना के बाद आरोपी ने खुद पर जानलेवा हमले की दी थी पुलिस को सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग करने के मामले में पथरी पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। फायरिंग के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए डायल 112 पर खुद पर जानलेवा हमला होने की झूठी सूचना भी दी थी।
पुलिस के अनुसार, पांच अक्तूबर को कटारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विक्की पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और नामजद आरोपी अर्जुन निवासी कटारपुर को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि पिछले साल विक्की और उसके साथियों ने उसके ऊपर फायरिंग की थी। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने सोमवार को विक्की पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने डायल 112 पर सूचना दी कि विक्की ने दोबारा उसके ऊपर फायरिंग की है। हालांकि पुलिस ने घटनाक्रम की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति का पता लगा लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।