फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Private bus runs over two; Air Force jawan killed.

Haridwar News: निजी बस ने दो को रौंदा, एयरफोर्स जवान की मौत, साथी की हालत गंभीर

Tue, 06 Oct 2026 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Private bus runs over two; Air Force jawan killed.
गौतमबुद्धनगर यूपी के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- कनखल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार की देर रात हुई घटना

- दोनों गंगा स्नान के लिए आए थे हरिद्वार, हाईवे किनारे कर रहे थे बस का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे भारतीय वायुसेना के जवान और उनके साथी को टक्कर मार दी। हादसे में एयरफोर्स जवान योगेश जादौन (30) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छुट्टी पर हरिद्वार घूमने और गंगा स्नान के लिए आए थे।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब भारतीय वायुसेना के जवान योगेश जादौन निवासी जेवर, गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश अपने साथी अमित के साथ हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ऋषिकुल तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि इसी बीच एक तेज रफ्तार निजी बस आई और दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने योगेश जादौन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में अमित को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि योगेश वायुसेना में ग्वालियर में तैनात थे। वह छुट्टी पर आए थे। सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए साथी के साथ हरिद्वार आए थे। रात में अपने वापस लौटने के लिए हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

योगेश की कुछ समय पहले ही शादी होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने बस चालक रोहित थापा निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की जानकारी योगेश के परिजनों को दी। मंगलवार को परिजन हरिद्वार पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed