{"_id":"6ac4e1ed902642c0920358d9","slug":"accusation-of-swindling-lakhs-after-befriending-on-instagram-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155019-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती पर लाखों ठगने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती पर लाखों ठगने का आरोप, शिकायत
विज्ञापन
सहारनपुर के ध्यानार्थ...
- पथरी क्षेत्र निवासी युवक के पिता ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पथरी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने युवती और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बादशाहपुर निवासी अजब सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके पुत्र की इंस्टाग्राम के माध्यम से सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से जान-पहचान हुई थी। आरोप लगाया कि कुछ समय बाद युवती ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और इसके बाद उस पर मानसिक दबाव बनाकर रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि युवक को ब्लैकमेल कर उससे अलग-अलग समय पर लाखों रुपये की रकम ले ली गई। साथ ही, रुपये नहीं देने अथवा बातचीत बंद करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती रही।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसके बेटे ने युवती से बातचीत बंद कर दी तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद युवक को जेल जाना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक के बैंक खातों की जांच की तो अलग-अलग तारीखों में कई लाख रुपये के लेनदेन का पता चला।
विज्ञापन
आरोप है कि यह रकम युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य लड़कियों के बैंक खातों में जमा कराई। आशंका जताई है कि युवती और उसके साथी अन्य युवकों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रकम वसूल रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।