{"_id":"70ad965219e031eb30433cad7c3528a1","slug":"evidence-of-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ में दोषी मिला कर्मचारी, कार्रवाई जल्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ में दोषी मिला कर्मचारी, कार्रवाई जल्द
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीमेन सेल अध्यक्ष ने आर्ट्स कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है, जिसमें कर्मचारी प्रवीन को दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
आर्ट्स कॉलेज में कर्मचारी की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में लविवि की वीमेन सेल अध्यक्ष शीला मिश्र ने जांच-पड़ताल पूरी कर ली है और अपनी जांच कुलपति प्रो. एसबी निमसे को सौंप दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच में कर्मचारी प्रवीन को दोषी पाया गया है। इसलिए कार्रवाई के बारे में लिखा है। वहीं, प्रॉक्टर मनोज दीक्षित ने बताया कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है और मंगलवार को वह भी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेंगे।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि कुलपति जांच रिपोर्टों पर तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को निलंबित करने की कार्रवाई कर सकते हैं और रजिस्ट्रार अमिताभ प्रकाश से कार्रवाई में विलंब का कारण पूछेंगे।
बताते चलें कि आर्ट्स कॉलेज कर्मचारी प्रवीन ने चार दिसंबर को छात्रा से छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसकी शिकायत असिस्टेंट प्रॉक्टर से की तो उन्हीं के सामने कर्मचारी अभद्रता करने लगा।
प्राचार्य राजीव नयन ने रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत कर दी। जबकि रजिस्ट्रार अमिताभ प्रकाश ने कार्रवाई के बजाय कर्मचारी को नियम विरुद्घ अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया।
करीब 10 दिन बाद शनिवार को छात्रा ने दबाव में आकर अपनी शिकायत वापस लेने की अर्जी दे दी थी।