{"_id":"631092aaa6946d11a75cc8db","slug":"eve-teasing-with-two-sisters-in-nagar-kotwali-kshetra-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: स्कूल जा रही दो सगी बहनों से शोहदों ने सरेआम की छेड़छाड़, तीन दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ayodhya: स्कूल जा रही दो सगी बहनों से शोहदों ने सरेआम की छेड़छाड़, तीन दबोचे गए
Thu, 01 Sep 2022 04:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Sep 2022 04:38 PM IST
सार
अयोध्या की नगर कोतवाली इलाके में गुरुवार की सुबह ई रिक्शे से जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हुई है। मामले में नगर कोतवाली में दो नामजद व एक अज्ञात किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के रीडगंज के निकट गुरुवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही दो नाबालिग सगी बहनों से बाइक सवार तीन किशोरों ने दुस्साहस करते हुए सरेआम छेड़छाड़ कर दी। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उससे भी अभद्रता करने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ कर रहे तीन किशोरों में से एक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, दो किशोर भागने में सफल रहे। बालिकाओं की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात किशोर के खिलाफ केस दर्ज करके शेष दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित किया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बालिकाओं की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 13 व 12 वर्ष की दो पुत्रियां साहबगंज क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय की छात्रा हैं। गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह ई-रिक्शा से स्कूल के लिए निकली थीं। इस बीच वह रीडगंज चौराहे के पास बाइक सवार तीन लड़कों ने ई-रिक्शा को रोकवा लिया और दोनों बहनों को जबरदस्ती ई-रिक्शा से उतरवाकर उनसे छेड़छाड़ करने लगे। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
इस बीच ई-रिक्शा चालक ने धीरे से परिजनों को फोन से सूचित किया और छात्राओं की मां परिजनों के साथ भागते हुए मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद से एक किशोर को पकड़ लिया। जबकि, दो भागने में सफल रहे। मामले की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर वजीरगंज व लालबाग निवासी दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुबन सिंह ने बताया कि छात्राओं से बाइक सवार तीन किशोरों ने छेड़छाड़ की थी। छात्राओं की मां की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शोहदों पर कड़ी नजर रखने के लिए टीमें भी सक्रिय की जाएंगी।