{"_id":"95c9f87428a386fed8e764f293152b61","slug":"eve-teasing-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, शोहदे ने मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, शोहदे ने मारा चाकू
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
महानगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाजार से सामान लेने गई छात्रा पर शोहदे ने फब्तियां कसनी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा के विरोध करने पर शोहदे ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, महानगर स्थित निशातगंज निवासी फरहान की पुत्री रिया (सभी परिवर्तित नाम) शुक्रवार शाम बाजार गई थी।
पढ़ें- यहां तो एडीजी का फॉलोवर ही करने लगा छेड़खानी
वहां पहले से घात लगाए बैठे सलमान ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी। अनदेखा करने पर शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा लिया।
विज्ञापन
इस बीच सलमान ने छात्रा के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। शोहदे के चंगुल से जान बचाकर भागी छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।
पढ़ें- गले पर चाकू रख किया रेप, पुलिस भी कर रही खेल
विज्ञापन
घरवाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शोहदों की तलाश में छापेमारी की लेकिन उनका पता नहीं लगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...