फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electric blast in chauk lucknow during checking

चौक में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम तभी हुआ धमाका, जानिए क्या थी वजह

Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
electric blast in chauk lucknow during checking
electricity theft

चौक में बिजली चेकिंग की सूचना मिलते ही एक महिला ईंट से कटिया केबल हटाने लगी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। जब बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचने की कोशिश करने लगे तो परिजनों ने उन्हें छत पर चढ़ने से रोक लिया और हंगामा करने लगे। दूसरी ओर अमीनाबाद डिवीजन में चेकिंग के दौरान चोरी की बिजली से एसी चलते हुए पाए गए।

विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी चौक में अभियान चलाया गया। मुख्य अभियंता एके सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चला, जिसमें अधिशासी अभियंता चौक राम अवतार ने चौक में 210 कनेक्शन जांचे।
विज्ञापन


इस दौरान हुसैनाबाद रोड के शीश महल में हैदर अब्बास के यहां जब टीम जांच करने पहुंची तो परिजनों ने टीम को घर में घुसने ही नहीं दिया। उधर एक महिला छत पर चढ़ गई और ईंट से कटिया व केबल केजोड़ को हटाने लगी। चूंकि, सप्लाई चालू थी, इसलिए जोरदार ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे महिला तो बच गई। पर, टीम को आशंका हुई तो छत पर चढ़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें फिर से रोक लिया। जांच में मिला कि महीनों से बिजली चोरी हो रही थी। इतना ही नहीं मीटर बाई पास से चोरी भी पकड़ी गई।

जबकि हुसैनाबाद गेंदखाना नीबू पार्क निवासी तिलत बेगम के यहां चार किलोवाट लोड मिला। मीटर बाईपास कर चोरी हो रही थी। अधीक्षण अभियंता राजा बाबू कटियार ने बापू आशा राम रोड निवासी डॉली वर्मा के यहां मीटर में मेमोरी सर्किट के चोरी का मामला पकड़ा। 

उधर मानस नगर निवासी उपभोक्ता विनय मिश्र के यहां रिमोट से मीटर चलता हुआ पाया गया। 112 घरों में चेकिंग हुई। इसी क्रम में अमीनाबाद के 107/35 काशी डेरा, मशकगंज निवासी नसीम के घर पर जब चेकिंग हुई तो खम्भे से सीधे तार खींचकर एसी चलाते हुए पाए गए।


कमोबेश यही हाल 107/35 काशी डेरा, मशकगंज अफताब के यहां भी मिला। कुल 68 भवनों में चेकिंग की गई। जिसमें 13 ग्राहक बिजली चोरी करते पाए गए। पिकनिक स्पॉट स्थित वन विभाग के क्वार्टरों में जब छापा मारा गया तो लेसा टीम ने पाया कि वन विभागकर्मी सीधे कटिया लगाकर चोरी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed