{"_id":"5cea425cbdec220781489978","slug":"duble-murder-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका
Sun, 26 May 2019 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 May 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के रुपईडीडा थानांतर्गत बसन्तपुर ऊदल के मजरा रामनगर में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाका दहल उठा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बख्शी गांव के मूल निवासी मोहन गिरी (70) पुत्र भरोसे गिरी करीब 10 वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ मजरा रामनगर में आकर बस गए थे। ये लोग रोज की तरह खाना खाकर सोये हुए थे। पत्नी आंगन में व पति बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह घर का दरवाजा खुला हुआ था। गाय-बछड़े चिल्ला रहे थे। ग्रामीणों ने दूर से पत्नी की चारपाई के नीचे खून पड़ा हुआ देखा। लोगों को शक हुआ जिस पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र, चौकी प्रभारी सोमपाल गंगवार, क्राइम इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह, सीओ नानपारा अरुण चन्द, एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह सहित पुलिस फोर्स व ग्रामीण मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि बुजुर्ग दंपती बेऔलाद थे। उनके पास काफी संपत्ति थी जो कि हत्या का कारण हो सकता है। फिलहाल जांच के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन