{"_id":"02c6ad5610c7dfb72b42a86405679c5e","slug":"drunkard-pac-employees-create-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉप में पी बीयर फिर सड़क पर किया उपद्रव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉप में पी बीयर फिर सड़क पर किया उपद्रव
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज के डालीबाग में एक न्यायिक अधिकारी के घर के पास बीयर शॉप से नशे में धुत होकर निकले पीएसी के दो कर्मियों ने पान दुकानदार की पिटाई करके नगदी छीन ली।
विज्ञापन
विरोध पर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल पर भी हमला कर दिया। इससे आक्रोशित नागरिकों ने दोनों कर्मियों की जमकर पिटाई की और हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीएसी के दो कर्मचारी सोमवार रात डालीबाग स्थित बीयर शॉप से नशे में धुत होकर निकले। सामने स्थित एक पान की दुकान पर जा धमके। जेब से शराब की बोतल निकाल कर दुकान पर पैग बनाने लगे।
विज्ञापन
विरोध पर पान दुकानदार सुनील की पिटाई की और गल्ले से रुपये निकाल लिए। इसके बाद सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर डालीबाग चौकी का कांस्टेबल मौके पर पहुंचा।
हंगामा कर रहे पीएसी कर्मियों को टोका ही था कि उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया। उसका गला दबाने लगे। वर्दीधारी सिपाही पर हमलावर दोनों नशेड़ियों को आसपास के लोगों ने पकड़ा और उनकी खूब पिटाई की।
हमले का शिकार बने कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोनों पीएसी कर्मियों को हिरासत में लेकर डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया। नशे में धुत होने की वजह से वह अपना नाम नहीं बता पा रहे थे।