फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunk son killed his father in sitapur

नशे में धुत बेटे ने पीट-पीटकर उतारा पिता को मौत के घाट, खुद ही डायल किया 100 नंबर

Sun, 10 Jun 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
drunk son killed his father in sitapur
घर में मचा कोहराम
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक शराबी पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुत्र ने खुद डायल 100 पर फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  पुत्र को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौवा बेगमपुर निवासी मनोज कुमार मिश्रा (45) का पुत्र अंकित नशे का आदी है। शनिवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दोनों में बहस शुरू हुई तो पिता ने अंकित को पीटने के लिए डंडा उठा लिया। नशे में धुत अंकित ने वहीं रखे दूसरे डंडे से पिता पर ताबड़-तोड़ वार कर दिए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक मनोज कुमार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की हत्या करने के बाद अंकित ने फोन करके पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि इस मामले में आरोपी पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। विवाद शराब के नशे में हुआ था। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed