{"_id":"5b1d006b4f1c1ba36e8b73ba","slug":"drunk-son-killed-his-father-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बेटे ने पीट-पीटकर उतारा पिता को मौत के घाट, खुद ही डायल किया 100 नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत बेटे ने पीट-पीटकर उतारा पिता को मौत के घाट, खुद ही डायल किया 100 नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक शराबी पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुत्र ने खुद डायल 100 पर फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौवा बेगमपुर निवासी मनोज कुमार मिश्रा (45) का पुत्र अंकित नशे का आदी है। शनिवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटना शुरू कर दिया।
दोनों में बहस शुरू हुई तो पिता ने अंकित को पीटने के लिए डंडा उठा लिया। नशे में धुत अंकित ने वहीं रखे दूसरे डंडे से पिता पर ताबड़-तोड़ वार कर दिए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक मनोज कुमार की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पिता की हत्या करने के बाद अंकित ने फोन करके पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि इस मामले में आरोपी पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। विवाद शराब के नशे में हुआ था। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।