फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dongri to dubai book found in lucknow jail

दाऊद की कहानी पढ़ रहे लखनऊ के अपराधी

Sun, 08 Jun 2014 12:47 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jun 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Dongri to dubai book found in lucknow jail

जिला जेल में बंद अपराधी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम पर लिखी किताब ‘डोंगरी टू दुबई’ पढ़ रहे थे। शासन के आदेश पर पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने शनिवार दोपहर जिला जेल पर छापा मारा।

विज्ञापन


एक बैरक में दाउद की किताब मिली। वहीं, सामान्य बंदियों की तलाशी में ढेरों माचिस, लाइटर, सिगरेट, बीड़ी और पान मसाला के पाउच बरामद हुए।

दो घंटे के निरीक्षण में अफसरों ने हाई सिक्योरिटी बैरक की तरफ रुख नहीं किया और न ही कोरंटाइन बैरक चेक करने की जहमत उठाई।

शासन के आदेश पर प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट/सीडीओ डॉ. योगेश कुमार दोपहर 2:20 बजे जिला जेल पहुंचे।

उनके साथ एसएसपी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, सीओ व नगराम, गोसाईगंज, निगोहां और मोहनलालगंज थाने की फोर्स थी। मुख्यद्वार खुलते ही अफसरों की टीम सर्किल नंबर-एक में पहुंची। बंदियों की तलाशी व पूछताछ के साथ बैरक खंगाली।

विज्ञापन


इसमें आपत्तिजनक सामान के साथ एक किताब नजर आई। दाउद इब्राहीम पर लिखी ‘डोंगरी टू दुबई’ पुस्तक देख चौंके अधिकारियों ने बंदियों से पूछताछ की।

पता चला कि हत्या के मामले में निरुद्ध एक बंदी के परिचित ने मुलाकात के दौरान किताब दी थी। इस बंदी से गहन पूछताछ के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed