फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute over land in gosaiganj

जमीन के विवाद में महिला पर डाला केरोसिन, लगाई आग

Fri, 04 Oct 2013 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
dispute over land in gosaiganj

गोसाईंगंज में जमीन पर कब्जे के विवाद ने गुरुवार सुबह गंभीर रूप ले लिया।

विज्ञापन


मकान बनवाने आई महिला पर बदमाशों ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। धू-धूकर जलती महिला जान बचाने के लिए चीखते हुए दौड़ी तो गांव में अफरातफरी मच गई।

आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी भाग गए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने गोसाईंगंज पुलिस को तहरीर दी है।


कृष्णानगर निवासी बृज किशोर तिवारी नोएडा की एक बस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। नौकरी के सिलसिले में वह अक्सर नोएडा में रहते हैं। घर पर पत्नी रजनी (45) के अलावा लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा बेटा चंद्रेश और बेटी ममता रहती हैं।

बकौल बृज किशोर गोसाईंगंज के सखवारा गांव में उनकी तीन बीघा दो बिस्वा जमीन है। इसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। 13 नवंबर 1983 को हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया।

एक महीने से वह जमीन के एक हिस्से पर मकान बनवा रहे हैं। गुरुवार सुबह रजनी और ममता निर्माण कार्य देखने गांव चले गए। बृज किशोर ने बताया कि गांव में रहने वाली देवकुमारी दीक्षित उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहती हैं।

उन्होंने कई बार निर्माण कार्य रोकने के लिए झगड़ा किया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और मोहनलालगंज सीओ से भी की गई। हर बार पुलिस मौके पर आती लेकिन बिना कार्रवाई किए लौट जाती।

बृज किशोर ने बताया कि रजनी के आने की जानकारी मिलते ही सुबह करीब नौ बजे देवकुमारी अपने बेटे रिंकू और प्रॉपर्टी डीलर लाला गुप्ता, विष्णु गोपाल, झगड़ू रावत और दो अन्य लोगों के साथ वहां आ गई।

उसने विरोध करते हुए काम रुकवाने की बात कही तो झगड़ा शुरू हो गया। बृज किशोर तिवारी का आरोप है कि लाला गुप्ता शराब के नशे में था। सबने मिलकर रजनी की पिटाई की। ममता ने विरोध किया तो उसे भी पीटा।

देवकुमारी ने रजनी का हाथ पकड़ लिया और लाला गुप्ता ने उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। लपटों में घिरी रजनी चीखते हुए भागी तो गांव के लोग एकत्र हो गए।

भीड़ को देखते ही आरोपी भाग गए। ग्रामीण ममता को गोसाईंगंज पीएचसी ले गए जहां से उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बृज किशोर की तहरीर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed