फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of missing boy found in the garden

लापता छात्र की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 18 Oct 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Oct 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
dead body of missing boy found in the garden
डेमो
लखनऊ में बंथरा से दो दिन से लापता कक्षा आठ के छात्र का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर आम के  बाग में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था। गले में कपड़ा लिपटा था। चेहरे पर चोट के निशान था और शव में कीड़े पड़ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद गांव के ही चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक, बंथरा निवासी व टेंटहाउस में मजदूरी करने वाले युवक का बड़ा बेटा सोमवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल से भटगांव में दंगल व मेला देखने निकला था।
विज्ञापन


देर शाम तक वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर को आखिरी बार गांव के ही चंद्रशेखर कश्यप के साथ वादेखेड़ा गांव में देखा गया है। परिवारीजन चंद्रशेखर के घर पहुंचे और बच्चे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मजदूरी के बकाया रुपये लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया लेकर वह कहां गया, इस बारे में चंद्रशेखर ने जानकारी से इनकार कर दिया। छात्र का कुछ पता न चलने पर परिवारीजनों ने मंगलवार को चंद्रशेखर पर उसे गायब करने का शक जताते हुए तहरीर दी। इस दौरान चंद्रशेखर छात्र के परिवारीजनों के साथ ही उसे तलाशने का नाटक करता रहा।

 

18 घंटे तक करता रहा गुमराह

dead body of missing boy found in the garden
डेमो
बंथरा थाना के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वह 18 घंटे तक गुमराह करता रहा। इस बीच बुधवार सुबह छात्र का शव मिल गया।पुलिस ने चंद्रशेखर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूली।

उसने बताया कि छात्र मजदूरी के बकाया रुपये लेने आया था। बहाने से छात्र को फुसलाकर वह आम के बाग में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर छात्र को पीटा तो उसने परिवारीजनों से शिकायत करने की धमकी दी।

इसके बाद चंद्रशेखर ने उसके चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए और काली साड़ी के टुकड़े से गला घाेंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर विवाहित है, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। शराब और अन्य बुरी हरकतों के चलते परिवारीजनों ने उसे घर से अलग कर दिया है। वह मां के साथ अकेला रहता था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्र की हत्या के बाद चंद्रशेखर उसकी साइकिल लेकर भाग गया। वह सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा निवसी फल विक्रेता प्रवीण मिश्रा के पास पहुंचा और उसे छात्र की साइकिल 300 रुपये में बेच दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फल विक्रेता के पास से साइकिल बरामद कर ली है। उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

काम करने की मजदूरी मांगने गया था छात्र

dead body of missing boy found in the garden
परिवारीजनों ने बताया कि किशोर से आरोपी चंद्रशेखर ने अपने खेत में काम कराया था। सोमवार को उसके स्कूल में जल्दी छुट्टी हो गई थी। वह घर लौट रहा था तभी चंद्रशेखर मिल गया। छात्र ने उससे मेला और दंगल देखने की बात कहते हुए बकाया मजदूरी मांगी।

इस पर चंद्रशेखर ने कहा कि जब वह तैयार होकर निकले तो घर से होता हुए जाए। घर आने पर उसे मजदूरी के बकाया रुपये दे दिए जाएंगे। छात्र उसके पास आया तो चंद्रशेखर गांव में एक व्यक्ति से बकाया रुपया लेने की बात कहते हुए उसके साथ चल पड़ा।

उसके पास पहुंचकर चंद्रशेखर ने रुपया मांगा, लेकिन उक्त व्यक्ति ने बाद में आने को कहा। इसके बाद चंद्रशेखर ने छात्र को अपनी जेब से 50 रुपये दिए और 50 रुपये की कच्ची शराब खरीदकर पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed