{"_id":"60b32ee410d92817956a5230","slug":"dead-body-of-corona-infected-thrown-in-rapti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: परिजनों ने राप्ती नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर में दिल दहला देने वाला मामला: परिजनों ने राप्ती नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव
Sun, 30 May 2021 12:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 May 2021 12:42 PM IST
सार
बलरामपुर जिले में परिजनों ने कोरोना पीड़ित का शव राप्ती नदी में फेंक दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो जाने से हड़कंप मच गया। यह वीडियो झकझोर देने वाला है।
विज्ञापन
राप्ती नदी में लाश फेंकते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोरोना पीड़ित के शव को घर ले जा रहे परिजनों ने तुलसीपुर हाईवे पर स्थित राप्ती नदी के सिसई घाट से शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान एक शव नदी में फेंक दिया। मामले का वीडियो वायरल हो जाने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जिसके बाद एडीएम ए के शुक्ल ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी। सीएमओ डॉक्टर वी बी सिंह ने बताया कि जांच के बाद यह पता चला है कि शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी प्रेम नाथ मिश्रा को गत 25 मई के दिन सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनके भतीजे संजय कुमार ने प्रेमनाथ को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 28 मई को प्रेम नाथ की मौत हो गई। 29 मई की दोपहर प्रेमनाथ का शव भतीजे संजय कुमार ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को घर ले जाते समय संजय कुमार तथा उसके साथी ने बारिश के बीच शव पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया और फरार हो गए। शव को फेंकने के दौरान कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला है।
देहात कोतवाली में संजय कुमार तथा उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया गया है। देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि कोरोना काल के दौरान मई महीने में बड़ी संख्या में शव प्रदेश के कई जिलों में गंगा नदी में उतराते देखे गए थे जिसे लेकर प्रदेश सरकार निशाने पर आ गई थी। तब लोगों में आम धारणा यह थी कि कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में हो रही मौतों से शवों का अंतिम संस्कार भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। राप्ती नदी में शव फेंके जाने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।