फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daylight robbery withJewellry store owner

टप्पेबाजों ने ऐसे दिया सर्राफा व्यवसायी को चकमा

Fri, 04 Oct 2013 02:48 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
daylight robbery withJewellry store owner

पुलिस की धर-पकड़ के बाद भी राजधानी में टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार जारी हैं। इस बार टप्पेबाजों ने एक सर्राफा व्यवसायी को शिकार बनाया।

विज्ञापन


चिनहट क्षेत्र में टप्पेबाजों ने शुक्रवार सुबह एक सराफा व्यवसायी का गहनों व नगदी से भरा बैग उड़ा लिया। कोतवाली के पास वारदात अंजाम देकर भाग निकले।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला गणेशपुर की शिवनगर कॉलोनी निवासी सराफा व्यवसायी दिनेश वर्मा की चिनहट कोतवाली के पास डीके ज्वैलर्स नामक शॉप है। दिनेश रोजाना की तरह आज सुबह 9:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा।
विज्ञापन


पढ़ें- कैसे दरोगाजी! बेगम की चेन भी न बचा सके
विज्ञापन
विज्ञापन


शटर के पास मैला पड़ा होने पर उसने अपना बैग बाइक के हैंडिल पर टांगा और मैला साफ करने के इरादे से पड़ोस की दुकान से पानी लेने चला गया। इस बीच टप्पेबाजों ने बाइक पर टंगा बैग उड़ा लिया।

पढ़ें- महिला को चकमा देकर, सामने से उड़ा लिए 50 हजार

इसकी भनक लगने पर दिनेश ने शोर मचाया और आसपास तलाश की। बदमाशों का कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। दिनेश का कहना है कि बैग में 50 ग्राम सोने व चार किलो चांदी के गहनों के साथ 40 हजार रुपये थे।

पढ़ें- दिनदहाड़े महिला से 13 लाख की लूट, सनसनी

पड़ताल में जुटी पुलिस को शक है कि टप्पेबाज ने रैकी के बाद वारदात अंजाम दी। उन्हें पता था कि दिनेश रोजाना गहने व नगदी बैग में भर ले जाता है और सुबह बैग साथ लेकर लौटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed