आखिर क्या हुआ फ्लैट नंबर 901 में 2-3 के बीच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज क्षेत्र के ओसीआर विधायक निवास में बुधवार दोपहर बेखौफ चोरों ने
हालांकि जल्दबाजी में चोर सेफ का ताला नहीं तोड़ सके, जिससे बड़ी रकम बच गई। उधर, विधायक निवास में दिनदहाड़े चोरी से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
इसके बाद डॉक्टर की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात के पीछे विधायक निवास के ही सफाई कर्मियों का हाथ होने की आशंका जताई है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ओसीआर
विधायक निवास के बी-ब्लॉक की नौवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 901 में रहने वाले
डॉ. एस अली व उनकी पत्नी डॉ. आर बानो सिविल अस्पताल में चिकित्सक हैं।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को डॉक्टर दंपती का अवकाश था, जिससे वह घर पर ही
थे। उनके बेटे मो. अली व मो. शादिक सीएमएस स्कूल गोमतीनगर में पढ़ने गए थे।
उनकी दोपहर ढाई बजे छुट्टी होती है।
डॉक्टर दंपती बच्चों को स्कूल से लेने
के लिए घर में ताला लगाकर दो बजे निकले। वह बच्चों को लेकर तीन बजे वापस
ओसीआर पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा मिला। कमरे में घुसे तो उनके होश उड़
गए।
सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने कमरे में रखे पर्स से तीन हजार
रुपये उड़ा दिए थे। डॉक्टर दंपती का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि
जल्दबाजी में चोर उनके अलमारी का ताला नहीं तोड़ पाए, जिससे उनकी जीवन भर
की कमाई बच गई।