{"_id":"30948fe6b8a8b7c621099cc7344078ca","slug":"crowd-beat-so-in-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसओ पर टूट पड़ी भीड़, घर में घुस जान बचाई!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UP: एसओ पर टूट पड़ी भीड़, घर में घुस जान बचाई!
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Oct 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के दौरान ग्राम नैनामऊ में विवाद हो गया। विसर्जन यात्रा दौरान ही जुमे की नमाज शुरू होने पर एसओ ने लाउडस्पीकर बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जिस पर आक्रोशित भीड़ ने एसओ को घसीट लिया और जमकर पीटा। मौके पर रहे अन्य सिपाही भाग निकले। घटना में एसओ की लापरवाही मानते हुए एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमे की नमाज पड़ने के कारण सीओ विशाल विक्रम सिंह ने ग्राम चचेरुआ में विसर्जन यात्रा को सुबह नौ बजे ही निकलवाने के निर्देश थानाध्यक्ष जहांगीराबाद सुजाउद्दीन को दिए थे।
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना के ग्राम चचेरुआ से विसर्जन के लिए प्रतिमा सुबह नौ बजे ही उठी। ग्राम नैनामऊ को पार करने में यात्रा को दोपहर के साढ़े बारह बज गए। इसी बीच नमाज शुरू हो गई।
जिस पर एसओ सुजाउद्दीन ने यात्रा में शामिल लोगों को लाउडस्पीकर बंद करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक युवक ने कहा कि अब तो गांव पार हो चुका है। लाउडस्पीकर क्यों बंद किया जाए।
इस पर एसओ ने उसकी पिटाई कर दी। इसका विरोध ग्राम चचेरुआ के पूर्व प्रधान उमाकांत यादव ने किया। इसी पर और विवाद बढ़ गया।
पूर्व प्रधान उमाकांत यादव व उनके समर्थकों ने एसओ सुजाउद्दीन को भीड़ में घसीट लिया और जमकर लात-घूंसों से पीटा।
मौके पर रहे अन्य पुलिसकर्मी भाग निकले। एसओ ने ग्राम नैनामऊ के पूर्व प्रधान छंगा के घर में घुस कर जान बचाई।