फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crminals men tried to trample SI.

UP: जेल में माफिया गुर्गों की दबंगई, दरोगा को कुचलने की कोशिश

Fri, 04 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Fri, 04 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
crminals men tried to trample SI.

बृहस्पतिवार को मंडल जेल लाए गए माफिया अजय सिंह सिपाही के गुर्गों ने जेल परिसर में दबंगई दिखाई। अकबरपुर से फैजाबाद तक कैदी वाहन के पीछे दर्जनों वाहनों का काफिला निकाला।

विज्ञापन


जेल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोकने पर चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव समेत आधा दर्जन सिपाहियों को कुचलने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ गए। फोर्स पहुंचने पर ही माफिया के समर्थक जेल परिसर से भाग गए मगर तीन लग्जरी कार और दो बाइक कब्जे में ली गई हैं। वाहनों के जरिये अंदर घुसने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


हाईवे के ठेकों में गुंडा टैक्स न देने के मामले में आरोपी माफिया अजय सिंह सिपाही को बृहस्पतिवार दोपहर अंबेडकरनगर सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद फैजाबाद मंडल जेल लाया जा रहा था। इस दौरान उसके दर्जनों समर्थक भी जेल वाहन के पीछे-पीछे हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल परिसर की सड़क पर जैसे ही कैदियों को लेकर जेल वाहन मुड़ा, पीछे-पीछे समर्थकों की गाड़ियां भी घुसने लगीं। मंडल जेल पुलिस चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव ने वाहनों को रोका तो एक एसयूबी सवारों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह कूदकर जान बचाई।

सिपाहियों ने इधर-उधर छिटक कर जान बचाई

crminals men tried to trample SI.

पीछे से एक सफारी व फोर्ड कार भी अंदर घुस गई। इस दौरान सिपाहियों ने इधर-उधर छिटक कर जान बचाई। बाद में फोर्स के आने पर माफिया के समर्थक भागने लगे। इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया गया, मगर कोई पकड़ में नहीं आया। अंदर घुसीं तीनों गाड़ियों को कब्जे में करके जांच की जा रही है। दो बाइक एक बुलेट व एक टीबीएस भी परिसर में मिली हैं।

आरोपी अजय सिपाही को अंबेडकरनगर कोर्ट से लाते समय समर्थक भी पीछे-पीछे आ रहे थे। उनकी ओर से मंडल कारागार के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया।

मामले पर एसपी सिटी आरएस गौतम ने कहा कि जेल चौकी पुलिस ने रोका तो गाड़ी आगे बढ़ा कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर गाड़ियां कब्जे में ली हैं। इसमें दो गाड़ी लखनऊ के नंबर की हैं, जबकि एक अंबेडकरनगर की। कोतवाली नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

वहीं, जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने कहा कि मामला जेल सिविल पुलिस क्षेत्र का है। चौकी पुलिस ने तीन गाड़ियां पकड़ी है, जेल में अजय सिपाही को अंदर बैरक में सकुशल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed