फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Criminal issues another video from jail.

धमकाने वाले माफिया ने जारी किया एक और वीडियो

Fri, 17 Jul 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर/फैजाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर/फैजाबाद। Updated Fri, 17 Jul 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Criminal issues another video from jail.

माफिया खान मुबारक जेल से रंगदारी का रैकेट चला रहा है। गुरुवार को जेल से उसने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें उसने खाकी और खादी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जेल परिसर में बनाए गए इस वीडियो में उसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद और सपा के एक बाहुबली विधायक के गुर्गों से खुद की जान को खतरा बताया है।

विज्ञापन


उधर जेल अधीक्षक ने अपना दामन बचाने के लिए जेल से वीडियो जारी होने की बात से इन्कार किया है। इस बीच, एसपी पंकज ने बताया कि खान मुबारक की आपराधिक गतिविधियों पर रोक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बेशर्मी ऐसी कि शहीद अशफाक उल्ला कक्ष में बनाया वीडियो
वीडियो के बैकग्राउंड में शहीद अशफाक उल्ला कक्ष नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वही जगह है, जहां अशफाक उल्ला खां को फांसी दी गई थी। बाद में इसे कक्ष बनाकर तनहाई बैरक का नाम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में यह कक्ष साफ दिखने के बाद भी प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी इसे झुठला रहे हैं। बोले- माफिया ने वीडियो जेल में आने से पहले अपने घर पर शूट किया होगा।

आखिर जेल में कैसे पहुंचा कैमरा

Criminal issues another video from jail.

इस पूरे प्रकरण के बाद जेल प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। सवाल उठ रहे हैं कि जेल के इस कक्ष में वीडियो कैसे शूट किया गया। माफिया के पास कैमरे या मोबाइल कैसे पहुंचा। क्या प्रशासन निगरानी नहीं कर रहा।

अब लीपापोती की तैयारी
शासन तक हड़कंप मचने के बाद जेल प्रशासन की तंद्रा टूटी है। अब अंडरवर्ल्ड सरगना जफर सुपारी के भाई खान मुबारक की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसे फैजाबाद से 500 किमी दूर किसी अन्य जेल में भेजने की तैयारी है।

प्रशासन का कहना है कि ऐसी योजना छह माह पूर्व बनाई गई थी, लेकिन तब मंजूरी नहीं मिल पाई थी। एक अन्य माफिया दिलीप वर्मा को फैजाबाद से हटाकर नजदीक जेल में रखा गया है। उसे भी अंबेडकर नगर से 500 किमी दूर किसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed