फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime against woman in kanpur

‘सगे भाइयों’ की धमकी, अवैध संबंध बनाओ वरना...

Sun, 12 Apr 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
crime against woman in kanpur

महिला अपराध के मामलों में खाकी का ढुलमुल रवैया बेईमानी साबित हो रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए समझौते का रास्ता अपना रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला जूही थाने में पेश आया। इलाकाई दबंग भाइयों से आजिज तलाकशुदा महिला तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

जूही के परमपुरवा इलाके में रहने वाले तलाकशुदा महिला ने बताया कि उसके एक पांच साल का बेटा है।

इस कारण वह सिलाई काम करके अपना और अपने बेटे का भरण-पोषण कर रही है, लेकिन पड़ोस में रहने वाले वासिम और नासिर सगे भाइयों ने उसका जीना हराम कर रखा है।

निकाह से पहले भी दोनों भाई उस गलत नजर रखते थे, लेकिन मंशा पूरी नहीं हुई। वह जब से यहां रहने आयी है दोनों भाइयों ने उस पर बीवी जैसी बनकर रहने का दबाव बना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

राह चलते धमकाया

crime against woman in kanpur

तीन दिन पहले तो दोनों भाइयों ने हद ही पार कर दी। उसे रास्ते में रोक कर कहा कि अगर वह उनके साथ गलत रिश्ते नहीं बनाएंगी तो उसे और उसके परिवार को तेजाब से नहला देंगे। इसके बाद से वह डरी हुई है।

वह पिछले तीन दिन से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन थाने में तहरीर लेने के बाद सिर्फ कार्रवाई करने का आश्वासन ही मिल रहा है।
उसे डर है कि दबंग भाई उसके और उसके परिवार के साथ कोई भी गलत हरकत कर सकते हैं।

जूही थाने के कार्यवाहक एसओ सीडी यादव का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। एसआई मोहम्मद आसिफ को मामले में लगाया गया है।

जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दोस्तों को बांट दिए मोबाइल नम्बर

crime against woman in kanpur

महिला ने बताया कि तलाक के बाद जब वह घर पर आकर फिर रहने लगी तो दोनों भाइयों ने उसके आगे-पीछे मंडराना शुरू कर दिया।

हालात यह हुए कि तीन महीने पहले नासिर ने उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी की। इसकी शिकायत उसने चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ ने समझौता करा दिया।

उसके बाद कुछ दिन दोनों भाई शांत रहे। इसके बाद दोनों भाइयों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

करीब एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल नम्बरों की सूची पुलिस को दी, जिससे उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।

महिला ने बताया कि इतना ही दोनों भाइयों ने उसके दबाव में न आने के बाद उसका मोबाइल नम्बर रिश्तेदारों और दोस्तों को बांट दिया है।

वे रात-दिन फोन करके उससे अश्लील बातें करते हैं। जब उन्हें दोबारा फोन करने से मना करो तो वे भद्दी-भद्दी गलियां देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed