{"_id":"6130866363e6653500521f58","slug":"court-case-on-attack-on-former-cabinet-minister-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह पर जानलेवा हमले का मामला: मंत्री के भाई ने भाजपा सांसद के खिलाफ दी गवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह पर जानलेवा हमले का मामला: मंत्री के भाई ने भाजपा सांसद के खिलाफ दी गवाही
Thu, 02 Sep 2021 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:38 PM IST
सार
सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय पंडित सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में उनके भाई नरेंद्र सिंह ने कोर्ट में गवाही दी है। इसके बाद उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
स्वर्गीय पंडित सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय पंडित सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने विशेष कोर्ट में भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गुरुवार को विशेष कोर्ट में गवाही दी। मामले से जिले की सियासत गर्मा गई है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 1993 में पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें भाजपा सांसद बृजभूष आरोपी हैं। स्वर्गीय पंडित सिंह पर उनके बल्लीपुर स्थित आवास पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं।
विज्ञापन
मामले में नवाबगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। हमलावरों ने उन पर 36 गोलियां बरसाई थीं।
वहीं, मामले में गवाही देने के बाद पंडित सिंह के भाई नरेंद्र सिंह ने खुद की जान का खतरा बताते हुए कोर्ट से आजीवन सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने नरेंद्र सिंह व उनके परिवार को आजीवन सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी व एमएलए कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन