फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   courageous lady fought with chain snatcher

चेन लूट रहे बदमाशों से भिड़ी ये बहादुर महिला

Mon, 30 Jun 2014 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
courageous lady fought with chain snatcher

अलीगंज क्षेत्र में रविवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली महिला चेन छीन रहे बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई।

विज्ञापन


महिला ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश का हाथ पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। हालांकि बदमाश मौका पाकर सड़क पर टूटकर गिरी आधी चेन लेकर फरार हो गया।

महिला मैनपुरी जिला निवासी पूर्व भाजपा विधायक हरि राम शाक्य की बहू है।

मुरादाबाद निवासी चीफ इंजीनियर केके शाक्य अपनी पत्नी शशि और बच्चों संग अलीगंज सेक्टर- जे स्थित अपने साले भूपेंद्र के घर आए थे।

सुबह करीब छह बजे वे पत्नी के साथ मॉर्निंग वाक कर रहे थे। शशि पीछे चल रही थीं, जबकि केके शाक्य आगे निकल गए थे।

तभी होमगार्ड डीआईजी के घर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर शशि के गले से चेन छीनने की कोशिश की। शशि ने तत्काल बाइक पर पीछे बैठे बदमाश का हाथ पकड़कर उसे नीचे घसीट लिया।

शशि की बहादुरी के आगे पस्त बदमाश सड़क पर टूटी पड़ी आधी चेन उठाकर भाग निकला। केके शाक्य ने बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की और बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग कराई मगर कोई सुराग नहीं मिला।

एसओ श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा कर्मी
डीआईजी होमगार्ड एमबी सिंह के घर सामने महिला और बदमाश के बीच पांच मिनट तक सड़क पर संघर्ष होता रहा।

डीआईजी आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी सब कुछ देखते रहे, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। पीड़ित महिला शशि का आरोप है कि सुरक्षा कर्मी अगर आगे बढ़ते तो एक बदमाश दबोच लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed