{"_id":"54fc6783098587f3218e32ca401d1556","slug":"cop-held-for-consuming-alcohol-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में दारू पार्टी के बाद दीवान ने किया शर्मनाक काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में दारू पार्टी के बाद दीवान ने किया शर्मनाक काम
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2013 02:52 AM IST
विज्ञापन
जानकीपुरम थाने में तैनात दीवान जी ने इतनी दारू पी ली कि उन्हें यह तक सुध नहीं रहा कि वह ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
और तो और उन्हें नशा इतना चढ़ गया था कि थाने में एसओ के केबिन में ही लुढ़क गए और वर्दी में ही पेशाब तक कर दिया।
सूचना के मुताबिक जानकीपुरम थाने के दीवान मनदीप ने रविवार रात थाने के सिपाहियों संग जाम की महफिल सजाई।
रात करीब 12.30 के आसपास सभी सिपाही घर चले गए लेकिन मनदीप इस कदर नशे में धुत था कि वह एसओ के केबिन में रखे सोफे पर ही लुढ़क गया।
जब इस बात की भनक डीआईजी नवनीत सिकेरा को लगी, तो उन्होंने सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ ने मनदीप को डांट फटकार तो लगाई ही, कई चाटे भी जड़े। लिखा-पढ़ी करने के बाद मनदीप को डॉक्टरी मुआयना के लिए भेजा गया।
इधर डीआईजी ने इस मसले पर एसएसपी को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि जानकीपुरम में अभी कुछ ही दिन पहले ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया था।
आसपास के लोगों की मानें तो क्षेत्र में कई प्रॉपर्टी डीलर हैं जो अक्सर थाने आते रहते हैं और सिपाहियों के साथ दारू पार्टी करते हैं और सोमवार रात भी एक ऐसी ही पार्टी चल रही थी।