वाट्सएप पर हनुमानजी की आपत्तिजनक फोटो से बवाल
व्हाट्सएप पर एक व्यापारी को हनुमानजी की आपत्तिजनक फोटो भेजने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़क गया।
आक्रोशित लोगों ने बुधवार को थाने पहुंचकर आपत्तिजनक फोटो भेजने वाले के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है।
मिरहची निवासी शीलू वर्मा की कस्बे में ही मोबाइल की दुकान है। बताते हैं कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने हनुमानजी का आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप के जरिये भेजा।
जानकारी व्यापारी ने हिंदू संगठन और अन्य लोगों को दी। आपत्तिजनक फोटो देख लोगों में आक्रोश फैल गया। अनेक लोग एकत्रित होकर थाने पहुंच गए।
पहले भी फंस चुके हैं कई लोग
बदायूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर डालने वाले को पुलिस ने दिसंबर में गिरफ्तार किया था।
वहीं व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक फोटो और कमेंट पोस्ट करने पर लखनऊ में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ कानपुर के पनकी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
व्हाट्स एप के एक ग्रुप से जुड़े लोगों की सामूहिक शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। इसका नेतृत्व बजरंग दल के महानगर संयोजक नवीन सिंह ने किया था।
नवीन ने बताया था कि दीपावली पर इश्तियाक ने अश्लील फोटो आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ पोस्ट की थी। उनके मुताबिक, 24 अक्तूबर को उन्होंने वो फोटो और टिप्पणी देखी तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।