फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contractor hacked password in lesa

लेसा में ठेकेदार ने कराया था कंप्यूटर का पासवर्ड हैक

Sun, 29 Sep 2013 01:39 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
contractor hacked password in lesa

अमीनाबाद में 60 हजार रुपये के बकाया बिजली बिल की रकम को फर्जी नाम पर थोपने के लिए लेसा के एक पेटी ठेकेदार ने उपखंड अधिकारी का पासवर्ड हैक कराया था। एक्सईएन के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पासवर्ड को हैक करने में सहयोग किया।

विज्ञापन


यह ऑपरेटर ठेकेदार के सिंडीकेट में शामिल है, जो बड़े-बड़े बकाएदारों की सूची मुहैया कराकर अवैध वसूली कराता है। इस सिंडीकेट का अड्डा रेजीडेंसी का ऑनलाइन बिलिंग केंद्र है। यह पेटी ठेकेदार पहले दिल्ली की एक कंपनी के लिए सुपरवाइजरी करता था।
विज्ञापन


ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद पूर्व एमएलसी के सगे संबंधी ठेकेदार का दामन थामकर ठाकुरगंज एवं चौक खंडीय इलाके में पेटी ठेकेदार के रूप में बकाएदारों की बिजली काटने एवं मीटर लगाने का काम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पेटी ठेकेदार के खिलाफ उपभोक्ताओं से अवैध वसूली किए जाने के तीन मामले एक्सईएन ठाकुरगंज के पास पहुंच चुके हैं। इस पेटी ठेकेदार ने 25 हजार रुपये में बशीरतगंज निवासी रफीक के 60 हजार रुपये के बकाया को खत्म कराने का ठेका लिया था।

इसके लिए एक्सईएन के ऑपरेटर ने एसडीओ संजीव कुमार गुप्ता के पासवर्ड को हैक किया। इसके बाद 12 सितंबर को रेजीडेंसी बिलिंग केंद्र से रफीक का नाम गायब करके फर्जी तरीके यह बिल मोहम्मद अहमद के नाम कर दिया गया।

अधिकारियों की गोपनीय जांच में पाया गया कि पेटी ठेकेदार का सिंडीकेट इस पासवर्ड से बहुत से बकाएदारों की रकम फर्जी नाम पर थोप चुका ,लेकिन इलाकाई इंजीनियर इसकी जांच करने से कतरा रहे हैं। उनको डर है कि इसकी जांच में दूसरा घोटाला उजागर हो सकता है।

बिचौलिए ने दी पुलिस को तहरीर
ठाकुरगंज के बाबादासपुरम घासमंडी निवासी लेसा के पेटी ठेकेदार और उसके भाई ने रफीक के बिल की 60 हजार रुपये की रकम को खत्म कराने का ठेका लिया था। सआदतगंज के वजीरबाग चरही निवासी जैद अख्तर ने इसका खुलासा पुलिस को तहरीर देकर किया है।


जैद अख्तर ने शनिवार को ठाकुरगंज थानाध्यक्ष को तहरीर देकर पेटी ठेकेदार एवं उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने जैद का प्रार्थना पत्र रिसीव कर लिया पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। कहा जा रहा है कि इस प्रकरण को रफादफा करने की तैयारी है।

बकाएदार को नोटिस
ठाकुरगंज इलाके में गुरुवार को जब नील कमल शुक्ला के नाम से 82,970 रुपये के बकाया बिल के उपभोक्ता की खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि बकाया परिसर पर बीयर बार चलता पाया गया।

इलाकाई जेई मो. जीशान का दावा कि मौके पर केबल एवं मीटर नहीं मिला। वहीं जेई की माने तो 1,40,716 रुपये की बकाएदारी वाला परिसर खंडहर है।

जेई ने शनिवार तक निरीक्षण की रिपोर्ट दाखिल नहीं की थी। दूसरी तरफ एक्सईएन आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि नील कमल शुक्ला का मूल पता हासिल हो चुका है।

शुक्ला को सोमवार तक बकाया रकम जमा करने के लिए धारा-3 के तहत नोटिस जारी कर दी जाएगी। बकाया रकम जमा न करने पर प्रकरण को तहसील के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed