{"_id":"603b5fb1b3e24b51d42963b1","slug":"clash-in-officers-mess-in-cantoinment-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल सूबेदार की हालत सुधरने पर होगी पूछताछ, कैंटोनमेंट में ऑफिसर्स मेस चार्ज के लेनदेन में हुआ था खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घायल सूबेदार की हालत सुधरने पर होगी पूछताछ, कैंटोनमेंट में ऑफिसर्स मेस चार्ज के लेनदेन में हुआ था खूनी संघर्ष
Sun, 28 Feb 2021 02:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोनेमेंट में सेंट्रल ऑफिसर्स मेस के चार्ज लेनदेन को लेकर शुक्रवार दोपहर में हुए खूनी संघर्ष में सूबेदार पेम्पा बहादुर शेरपा की मौत हो गई। वहीं दूसरे सूबेदार रमेश कुमार राई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल सूबेदार पुलिस की पूछताछ में ज्यादा कुछ नहीं बता सका। सिर्फ मेस चार्ज के संबंध में विवाद की बात कही है। वहीं शनिवार को मृत सूबेदार पेम्पा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एसीपी कैंट डॉ. बीनू सिंह के मुताबिक रमेश कुमार राई का कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को रमेश की हालत में सुधार होने के बाद उससे वारदात के संबंध में जुड़ी जानकारी हासिल की गई है। गले में चोट होने के कारण वह पूरी वारदात के बारे में नहीं बता सका। हालांकि रमेश राई ने चार्ज सौंपने को लेकर विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन
एसीपी के मुताबिक डाक्टरों ने सूबेदार को आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में हालत सुधरने पर रमेश राई से दोबारा पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद ही घटनाक्रम साफ हो सकेगा। पुलिस को छानबीन में पता चला कि वारदात के वक्त सूबेदार नशे की हालत में था। जिसके कारण विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले से जुड़ी हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल सूबेदार ही वारदात की सही जानकारी दे सकेगा। इसके लिए पुलिस लगातार उसके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से बातचीत कर रही है।