{"_id":"c5e8a0a94eaa58305b3715f35da4388c","slug":"chain-snatching-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जा रही थी राखी बांधने पर 'लुट' गई रास्ते में ही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जा रही थी राखी बांधने पर 'लुट' गई रास्ते में ही
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Aug 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में चोर-उचक्कों का कहर जारी है। ताजा मामला मलिहाबाद का है।
विज्ञापन
जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान की बाली नोच ली और भाग निकले। महिला महिलाबाद पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची है।
पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर में रहने वाले विनोद अपनी बहन बब्ली को रक्षाबंधन मनाने के लिए उसके ससुराल हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के गांव उसरहा से बाइक से ला रहे थे।
ज्यों ही उनकी बाइक मलिहाबाद स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंची पीछे से तेजी से आ रही एक बाइक पर बैठे बदमाशों ने बब्ली पर झपट्टा मारा और बाली नोचकर भाग निकले।
विज्ञापन
जब तक भाई विनोद माजरा समझते तब तक बदमाश बहुत आगे निकल चुके थे। दिलचस्प बात यह है कि यह घटना पुलिस टिकेट के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।