फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chain snatching

पता पूछने के बहाने घर में घुसकर लूट ली चेन

Tue, 22 Jul 2014 09:20 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
chain snatching

राजाजीपुरम में बेखौफ बदमाश सोमवार दोपहर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की चेन लूट ले गए।

विज्ञापन


तालकटोरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू की है। राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी जगदीश वाजपेयी की पत्नी रामरती दोपहर घर के बरामदे में कपड़े फैला रही थी।

इस बीच गेट पर रुकी बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने उनसे पता पूछा। रामरती के जानकारी से इन्कार पर कागज पर लिखा पता पूछने के बहाने गेट खोलकर बरामदे में पहुंच गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग रामरती ने कागज लेकर पढ़ने की कोशिश कर ही रही थी कि बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूटकर भाग निकला।

घबराई रामरती के शोर मचाने पर लोगों के जुटने तक बदमाश पहले से स्टार्ट बाइक की पिछली सीट पर बैठा और उसके साथी ने बाइक तेज रफ्तार से दौड़ा दी।

दिनदहाड़े वारदात की सूचना पर तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची। रामरती ने पता पूछने के बहाने चेन लूटने वाले बदमाश का हुलिया बताया और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed