{"_id":"59f240254f1c1b9e678b7b67","slug":"case-filed-against-who-thrown-girl-children-out-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बहनों व उनकी मां को ट्रेन से फेंकने वाले मामा समेत दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बहनों व उनकी मां को ट्रेन से फेंकने वाले मामा समेत दो पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से चार बहनों व उनकी मां को फेंकने वाले मामा इकबाल और उसके साथी इजहार के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। केस सीतापुर जीआरपी थानाध्यक्ष विवेक मौर्य की तहरीर पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस बीच, घायल अल्बुन के बताए पते के आधार पर लखीमपुर जीआरपी की टीम बिहार के बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के झखरा गांव स्थित उसकी नानी के घर पहुंच गई। नानी नाजिया ने बताया कि पूरा परिवार बिहार से कश्मीर जा रहा था।
विज्ञापन
अल्बुल ने भी बृहस्पतिवार को बताया कि वे लोग कश्मीर जा रहे थे। पहले उसने कहा था कि वे पंजाब से बिहार जा रहे थे। मामले में नया मोड़ आने के बाद जीआरपी बिहार से सीतापुर होकर जाने वाली ट्रेनों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को संदेह की कि कहीं अल्बुन के पिता इद्दू व एक अन्य बहन हसीना को भी चलती ट्रेन से न फेंक दिया गया हो। इस मामले में अल्बुन की मां व एक बहन की मौत हो चुकी है।