फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car driver do molestation with two girls

कार में बिठाकर कई दिनों तक पडोसी की बेटी से करता रहा दरिंदगी

Thu, 27 Aug 2015 10:11 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
car driver do molestation with two girls

लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के जानकीपुरम में रहने वाले एक कार चालक ने अपने पड़ोसी की आठ साल की बच्ची को सैर कराने के बहाने कई दिन तक दरिंदगी की। इतना ही नहीं बुधवार रात उसकी ढाई साल की बहन को घुमाने के बहाने कार में बैठाकर अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से चालक की धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज करके दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ विकासनगर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि यहीं रहने वाला इनोवा चालक धीरज श्रीवास्तव प्रथम तल पर किराए पर रह रहे व्यक्ति के परिवार से नजदीकी बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज रोजाना रात को गाड़ी लेकर घर लौटता और पड़ोसी की आठ साल की बच्ची को सैर कराने के बहाने इनोवा में बैठाकर ले जाता था। बच्ची ने बुधवार रात उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया।

ढाई साल की लड़की के साथ भी की दरिदंगी

car driver do molestation with two girls

इस पर चालक ने उसकी ढाई साल की बहन को गोद में उठाया और घुमाने के बहाने कार में बैठाकर चला गया। एकांत में गाड़ी खड़ी करके मासूम से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। असहनीय पीड़ा से बच्ची चीखी।

इस बीच रास्ते से गुजरे एक व्यक्ति ने बच्ची की चीख सुनकर कार में झांका। धीरज की करतूत देखकर शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। बच्ची के माता-पिता भी दौड़े। मासूम को चंगुल से छुड़ाने के बाद धीरज की जमकर पिटाई की।

इस बीच आठ साल की बच्ची भी फफक कर रोने लगी। उसने बताया कि चालक कई दिन से उसे घुमाने के बहाने कार में बैठाकर एकांत में ले जाकर दरिंदगी करता था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके चलते वह दो दिन से धीरज के साथ जाने से कतरा रही थी और बुधवार को उसकी गाड़ी की आवाज सुनकर घर में छुप गई थी। एसओ ने बताया कि दरिंदगी की शिकार दोनों बच्चियों को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजने के साथ धीरज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उसकी अन्य करतूतों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed