फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   call girls interrogated about cut deadbodies

यूपी: लड़कियों की कटी लाशों के बारे में हुई कॉल गर्ल्स से पूछताछ

Mon, 04 Jan 2016 12:50 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:50 PM IST
call girls interrogated about cut deadbodies

आईजी व डीआईजी के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने शनिवार को पकड़ी सेक्स रैकेट संचालिका और चारों कॉलगर्ल से महीना भर पहले सीतापुर व मड़ियांव में फेंके गए युवतियों के सिर, धड़ और पैर के बारे में पूछताछ की। पांचों महिलाओं को फोटो व कपड़े दिखाए गए, लेकिन मारी गई युवतियों की पहचान न हो सकी।



एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश ने बताया कि मड़ियांव में पकड़ी गई सेक्स रैकेट संचालिका सविता यादव उर्फ सारिका उर्फ सायरा से दो युवतियों की हत्या करके उनके सिर, धड़ और पैर फेंके जाने के मामले में पूछताछ की गई।


सीतापुर में मिले दो युवतियों के सिर के फोटो और मड़ियांव क्षेत्र में धड़ व पैरों के साथ बरामद कपड़े, बोरे एवं बैग दिखाया गया। चारों कॉलगर्ल से भी अलग-अलग तहकीकात की गई लेकिन पांचों महिलाएं न तो दोनों युवतियों के चेहरे पहचान सकी और न ही बरामद सामान पहचाना।

विज्ञापन

महीने भर पहले मिले थे कटे सिर, धड़ और पैर

call girls interrogated about cut deadbodies

सविता को महिला पुलिस की टीम के साथ घर ले जाकर छानबीन की गई। युवतियों के धड़ और पैरों के साथ मिले आटा व चावल के बोरों के भी तार उससे नहीं जुड़े।

आईजी जोन जकी अहमद व डीआईजी रेंज डीके चौधरी ने युवतियों की हत्या करके उनके सिर, धड़ व पैर अलग-अलग स्थानों पर फेंके जाने के मामले में पांचों महिलाओं से तहकीकात के निर्देश दिए थे। दोनों अफसरों का मानना है कि मड़ियांव या आसपास के इलाके में युवतियों की हत्या करके उनके शरीर के टुकड़े किए गए।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed