{"_id":"5b13e08e4f1c1bb06e8b5f94","slug":"cabinet-minister-swami-prasad-maurya-son-hit-a-biker-by-his-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की कार से टकराया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की कार से टकराया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Jun 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
घायल को लेकर जाते पुलिस कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य की कार से टकराकर बाइक सवार मजदूर संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार दोपहर उदयपुर पेट्रोलपंप के पास हुए हादसे से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अशोक मौर्य ने तत्काल वाहन रुकवाया और एंबुलेंस बुलवाकर घायल को अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक चैंपियन लाल का कहना है कि मजदूर की हालत ठीक है। फिलहाल किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस ने कार का नंबर और उसमें बैठे लोगों का ब्यौरा ले लिया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के बेटे शनिवार को एसयूवी कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके वाहनों का काफिला उदयपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचा, जहां हाइवे के डिवाइडर पर बने अवैध कट से निकल रहा कमाखेड़ा निवासी बाइक सवार मजदूर संजय अचानक कार के सामने आ गया और टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मजदूर उछलकर सड़क पर गिरा। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसा होते ही अशोक मौर्य कार से उतरे और एंबुलेंस बुलवाई। मजदूर को मोहनलालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मजदूर के हाथ-पैरों व सिर पर चोटें आई हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है।