{"_id":"1c1441589ff602397e9f59c08cb377fb","slug":"businessman-duped-by-con","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट का नंबर लिखने का झांसा देकर लूट लिए हजारों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट का नंबर लिखने का झांसा देकर लूट लिए हजारों
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली के एसएसआई राधारमण सिंह ने बताया कि रकाबगंज निवासी होजरी व्यवसायी धीरज जायसवाल दोपहर के समय आईसीआईसीआई बैंक की नादान महल रोड शाखा में रुपये जमा करने गए थे।
विज्ञापन
वहां मौजूद तीन टप्पेबाजों ने जमा पर्ची भर रहे धीरज को गड्डी के पहले और आखिरी नोट के नंबर पर्ची के पीछे लिखने की सलाह दी।
अक्सर रुपये जमा करने वाले धीरज के ध्यान न देने के बावजूद टप्पेबाज बात करते रहे।
आरोप है कि इस बीच मौका पाकर एक टप्पेबाज ने धीरज के बैग से पांच सौ के नोटों की एक गड्डी निकाली और खिसक लिया।
इसके बाद दूसरा भी चंपत हो गया। इस दौरान उनका तीसरा साथी बैंक में ही रहकर धीरज पर नजर रखे रहा।
कैश काउंटर पर पहुंचे धीरज ने बैग से 50 हजार की गड्डी गायब देख शोर मचाया। इसके साथ ही बैंक से बाहर निकल रहे तीसरे टप्पेबाज के पीछे दौड़ा।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े और टप्पेबाज को नक्खास में धर दबोचा।
पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले करते हुए धीरज ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
पकड़े गए टप्पेबाज की पहचान मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के मोहल्ला ईदगाह निवासी तालिब हुसैन के रूप में हुई।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत
नागरिकों द्वारा पकड़े गए तालिब से पूछताछ के बाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों से संपर्क करके सीसीटीवी फुटेज हासिल किए। खुलासा हुआ कि तालिब अपने दो साथियों के साथ बैंक पहुंचा था।
विज्ञापन