मछली खरीदने गया था पर मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार रात मछली मंडी से लौट रहे राजगीर को चाकू से गोद डाला। तालाब के बंधे पर शव फेंककर फरार हो गए।
पास में राजगीर की साइकिल भी पड़ी थी। पुलिस को अवैध संबंधों में हत्या का शक है, जबकि राजगीर की पत्नी ने लूट के विरोध पर कत्ल की आशंका जताई है।
एसओ विभूति खंड देवेंद्र दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ के
नवगढ़ बेमतरा निवासी राजगीर संतोष साहू (45) विराज खंड-2 स्थित झोपड़ पट्टी में पत्नी सत्यरूपा व पांच बच्चों राकेश, प्रीति, नीलेश व दुर्गा के साथ रहता था।
संतोष शुक्रवार रात 10 बजे बेटे राकेश को साथ लेकर मछली खरीदने निकला था। बाजार में मछली खरीदने के बाद राकेश को घर भेजा और खुद थोड़ी देर में आने की बात कही। काफी देर बाद भी न लौटने पर पत्नी ने फोन किया।
रात भर बंद रहा मोबाइल
मोबाइल बंद होने पर रात भर जागते हुए नंबर डायल करती रही और सवेरा होते ही तलाश शुरू कर दी। सत्यरूपा का कहना है कि पड़ोस में टिंबर पर काम करने वाले सोनू को साथ लेकर ढूंढने निकली।
इस बीच तालाब के बंधा पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची तो शव संतोष का निकला, पास में पड़ी उसकी साइकिल पड़ी थी।
सत्यरूपा का कहना है कि कुछ दिनों से एक घर में काम कर रहे संतोष को शुक्रवार को भुगतान हुआ था। कुछ रुपये घर पर देने के बाद मछली लेने निकला था, जबकि उसकी जेब में रुपये व मोबाइल नहीं मिले हैं।
पेमेंट लेने निकले कारोबारी की हत्या
पेमेंट वसूलने की बात कहकर बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकले शहर के त्रिवेणीनगर सेकंड निवासी व्यापारी अश्वनी श्रीवास्तव (45) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव मानकनगर रेलवे फाटक पर पड़ा मिला।
गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। माना जा रहा है कि हत्या के बाद वारदात को हादसे का रूप देने के लिए शव रेलवे फाटक के पास फेंक दिया गया।
पोस्टमार्टम में अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से मौत होने की बात कही गई है। चचेरे साले जितेंद्र ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अश्वनी दो लोगों के साथ पेमेंट वसूलने कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
पत्नी अनुराधा से स्कूटी चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड पर खड़ी कर ट्रेन से जाने की बात कही थी। इसके बाद कोई खबर नहीं मिली। रात में परिवारीजनों ने फोन भी किया लेकिन बात नहीं हो सकी।
सुबह शव मिलने की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मानकनगर पुलिस ने रेलवे फाटक जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आने के चलते जीआरपी इंस्पेक्टर को सूचना दी।