फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brokers of ARTO become high tech.

यूपी: हाईटेक हुए एआरटीओ के दलाल, रिश्वत लेने के लिए विकसित किया कैशलेस सिस्टम

Thu, 11 Feb 2021 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Feb 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Brokers of ARTO become high tech.
- फोटो : अमर उजाला

देवा रोड स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में कब्जा जमाए दलाल हाईटेक हो गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर वाहन संबंधी कोई भी काम थोड़े समय में करवाने वाले इन दलालों ने अब कैशलेस घूस सिस्टम विकसित कर दिया है। ये पेटीएम से भुगतान करने की सुविधा दे रहे हैं।

विज्ञापन


अलीगंज निवासी सीनियर सिटीजन महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि बेटे ने मैनुअल डीएल को स्मार्ट कार्ड में बदलने के लिए आवेदन किया और टाइम स्लॉट के दिन देवा रोड स्थित कार्यालय पहुंचा। एक घंटे तक भटकने के बाद काउंटर के बाबू ने डीएल बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


कहा कि पुराना डीएल ट्रांसपोर्ट नगर से बना, इसलिए दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। महेंद्र निराश होकर बेटे को लेकर लौटने लगे कि तभी मिले दलाल ने कहा, काम के एक हजार रुपये लगेंगे। दो घंटे में डीएल यहीं से बनवा देंगे, पेटीएम से भुगतान कर देना। दलाल ने एक घंटे में उसी बाबू के पास पूरी प्रक्रिया पूरी करा दी, जिसने उन्हें वापस कर दिया था। डीएल बनने पर दलाल के बताए पेटीएम नंबर पर एक हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 रुपये लिए, 20 मिनट में आ गया मेसेज

मोहनलालगंज के हरीश यादव ने बताया कि वह लर्निंग डीएल बनवाने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। उन्हें भटकता देख सारथी भवन के मुख्य गेट पर मिले दलाल ने 300 रुपये लेकर 20 मिनट में डीएल बनवाने का दावा किया। दलाल को रकम देने 20 मिनट में ही हरीश के पास डीएल बनने का मेसेज आ गया।

संभागीय इंस्पेक्टर को पत्र लिखेंगे

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने कहा कि देवा रोड सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के दलालों को लेकर संभागीय इंस्पेक्टर को पत्र लिखेंगे। पेटीएम से घूस लेने के मामले की खुद भी जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed