फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy shoot girl's mother because of one sided love

एकतरफा प्यार में युवती से बोला युवक, शादी नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा

Fri, 13 Oct 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Oct 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
boy shoot girl's mother because of one sided love
डेमो

लखनऊ के सरोजनीनगर में एकतरफा प्यार में युवक ने बृहस्पतिवार शाम युवती की मां को सरेराह गोली मार दी। महिला के बाएं हाथ और हथेली में छर्रे लगे हैं। गोली की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आए पास के दुकानदारों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उन पर भी गोली चला दी।

विज्ञापन


इस बीच इलाके के लोगों ने युवक की घेराबंदी की तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला। घायल महिला को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से बिहार की है और बीते कई साल से यहां बदालीखेड़ा में पति व बच्चों के साथ रह रही है।
विज्ञापन


मुहल्ले का ही सतीश उसकी 20 वर्षीय बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता इलाके में ही रहने वाले शिवप्रकाश उर्फ मुन्नू की दुकान में सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ सात बजे पीड़िता दुकान से पैदल ही घर लौट रही थी तभी सतीश ने उसे रोक लिया। बीच सड़क पर ही वह उसकी बेटी से शादी कराने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने इन्कार किया तो गाली-गलौज, धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने तमंचा निकालकर पीड़िता पर दो फायर किए। उसकी बांह व हथेली पर छर्रे लगे और वह चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर शिवप्रकाश दौड़े तो सतीश ने एक गोली उन पर भी चलाई।

पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती

boy shoot girl's mother because of one sided love
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

इस बीच आस-पास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो सतीश भागने लगा। लोगों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख सतीश ने हवाई फायरिंग कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी की नवंबर में शादी तय हो चुकी है।

शोहदे सतीश के खौफ से पूरा परिवार सहमा हुआ है। करीब सप्ताहभर पहले युवती का पिता उसे लेकर गांव चला गया। पीड़िता ने कहा कि सतीश उसकी बेटी की शादी कहीं और होने पर उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। हत्या की धमकियां देने पर उन्होंने बेटी को गांव भेज दिया।

सतीश ने एक सप्ताह पहले युवती को घर के बाहर रोककर धमकाया था। उसने शादी की बात कही तो युवती ने इन्कार कर दिया। उसने कहा कि माता-पिता ने जहां शादी तय की है, वहीं करेगी। इस पर सतीश ने उसे धमकाते हुए कहा था कि अगर उससे शादी नहीं करेगी तो गोली मार देगा। युवती ने इसकी शिकायत परिवारीजनों से की जिसके बाद दोनों पक्ष में काफी तनातनी और झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed