{"_id":"95c68bfd0415d2b66f77a1b5649324ef","slug":"boy-raped-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की भतीजी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर में एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
पीड़ित के पिता ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही है।सरोजनीनगर निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है।
जानकारी के अनुसार उसके चाचा पुलिस विभाग में दरोगा है। पीड़ित के पिता ने पड़ोस में रहने वाले आशीष (20) नामक युवक पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि दो जनवरी की रात पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
डरी-सहमी बेटी को रोता देख मां ने पूछा तो पूरी जानकारी हुई। बेटी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने दुष्कर्म, धमकाने व हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
एसओ राम नरेश यादव के अनुसार आरोपी युवक स्नातक का छात्र है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।